धनबाद में बनेगा चेंबर ऑफ फार्मर्स : डीसी
Updated at : 28 Jul 2019 2:11 AM (IST)
विज्ञापन

खरी-खरी. किसानों को मिलेगा मोबाइल, दिग्भ्रमित करने वाले जायेंगे जेल जन सहयोग से जलशक्ति अभियान को करेंगे सफल तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करायेंगे धनबाद : उपायुक्त अमित कुमार ने कहा है कि धनबाद जिला में किसानों के लिए जल्द ही चेंबर ऑफ फार्मर्स का गठन किया जायेगा. सभी किसानों को मोबाइल भी दिया जायेगा, ताकि […]
विज्ञापन
खरी-खरी. किसानों को मिलेगा मोबाइल, दिग्भ्रमित करने वाले जायेंगे जेल
जन सहयोग से जलशक्ति अभियान को करेंगे सफल
तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करायेंगे
धनबाद : उपायुक्त अमित कुमार ने कहा है कि धनबाद जिला में किसानों के लिए जल्द ही चेंबर ऑफ फार्मर्स का गठन किया जायेगा. सभी किसानों को मोबाइल भी दिया जायेगा, ताकि यहां के किसान इ-ट्रेडिंग शुरू कर सकें. शनिवार को समाहरणालय सभागार में पत्रकार सम्मेलन में उपायुक्त ने कहा कि धनबाद जिला में 45,216 किसानों का निबंधन हुआ है.
इनमें से 13 हजार किसानों को पीएम कृषि सम्मान योजना के तहत दो वित्तीय वर्ष की 12 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जा चुकी है. सीएम कृषि आशीर्वाद योजना के तहत भी किसानों को जल्द ही अनुदान राशि दी जायेगी. कुछ असामाजिक तत्व सुनियोजित तरीके से किसानों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं. योजना के संबंध में भ्रामक जानकारी देकर किसानों को भड़का रहे हैं.
उन्होंने कहा जो किसान हित के विपरीत काम करेगा, उन्हें दिग्भ्रमित करेगा वह जेल जायेगा. प्रशासन कड़ाई से निबटेगा. किसानों को इ-ट्रेडिंग से जोड़ा जा रहा है. ताकि उन्हें अपने उत्पाद की पूरी लागत मिल सके. प्रेस वार्ता में जिले के कुछ किसानों को भी आमंत्रित किया गया था. किसानों ने भी मीडिया के बीच अपने अनुभव साझा किये. पत्रकार वार्ता में उप विकास आयुक्त शशि रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल, जिला कृषि पदाधिकारी असीम रंजन एक्का, सिविल सर्जन डॉ भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




