झारखंड में बढ़ेगी हवाई सुविधा शुरू की जायेंगी नयी उड़ानें

Updated at : 25 Jul 2019 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में बढ़ेगी हवाई सुविधा शुरू की जायेंगी नयी उड़ानें

रांची : भारत सरकार की उड़ान योजना के तहत झारखंड में सुविधाएं बढ़ेंगी. नयी उड़ानें शुरू होंगी. नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हवाई यात्रा से जुड़ी सुविधाओं के झारखंड में हो रहे विस्तार के बारे में जानकारी दी. मंत्री राज्यसभा में सांसद श्री महेश पोद्दार के तीन अलग-अलग प्रश्नों का उत्तर दे रहे […]

विज्ञापन
रांची : भारत सरकार की उड़ान योजना के तहत झारखंड में सुविधाएं बढ़ेंगी. नयी उड़ानें शुरू होंगी. नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हवाई यात्रा से जुड़ी सुविधाओं के झारखंड में हो रहे विस्तार के बारे में जानकारी दी. मंत्री राज्यसभा में सांसद श्री महेश पोद्दार के तीन अलग-अलग प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे.
श्री पुरी ने बताया कि देश में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान के तहत छोटे नगरों से कनेक्टिविटी के लिए कुल 706 मार्ग हैं. झारखंड में एयरलाइन ऑपरेटर्स को जमशेदपुर से कोलकाता, बोकारो से कोलकाता, बोकारो से पटना, दुमका से कोलकाता, दुमका से रांची मार्ग आवंटित किये गये हैं. मंत्री ने बताया कि हवाई संपर्क के मामले में झारखंडवासियों के सपनों को नयी उड़ान देगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola