एक शिक्षक आजीवन शिक्षा के प्रति समर्पित रहता है : बीइइओ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2019 7:30 AM

विज्ञापन

चाकुलिया :चाकुलिया प्रखंड की बीरदह पंचायत के भालुक पहाड़ी मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य बंकिम पडिहारी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गये. उनके अंतिम कार्य दिवस में एसएमसी अध्यक्ष रेवती महतो की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गयी. बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उदय प्रताप चौधरी ने सेवानिवृत्त शिक्षक को माला पहनाकर […]

विज्ञापन
चाकुलिया :चाकुलिया प्रखंड की बीरदह पंचायत के भालुक पहाड़ी मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य बंकिम पडिहारी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गये. उनके अंतिम कार्य दिवस में एसएमसी अध्यक्ष रेवती महतो की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गयी. बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उदय प्रताप चौधरी ने सेवानिवृत्त शिक्षक को माला पहनाकर सम्मानित किया.
उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह आजीवन अपने आसपास के लोगों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करता रहता है. स्कूल के अन्य शिक्षकों और बच्चों ने उपहार देकर सेवानिवृत्त शिक्षक बंकिम पड़िहारी को विदायी दी.
मौके पर पंचायत समिति सदस्य कौशिक महतो, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव शिव शंकर पलाई, सुनील कुमार बेरा, माधवचंद्र मुर्मू, शक्तिपद बारिक, विनय दास, भवतोष महतो, रंटू कुमार दास, असित करुणामय, मृणाल कर, कृष्ण पद महतो आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola