अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर किराना दुकान में लगाई आग, दो लाख की संपति स्वाहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2019 4:29 PM
धनबाद : सदर थाना क्षेत्र के बाबूडीह में बुधवार-गुरूवार की देर रात अज्ञात लोगों ने एक किराना दुकान को पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जिससे दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान जल कर खाक हो गये. गुरुवार की सुबह दुकानदार को मामले की जानकारी हुई. बाबूडीह के किराना दुकान में आगलगी की घटना […]
धनबाद : सदर थाना क्षेत्र के बाबूडीह में बुधवार-गुरूवार की देर रात अज्ञात लोगों ने एक किराना दुकान को पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जिससे दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान जल कर खाक हो गये. गुरुवार की सुबह दुकानदार को मामले की जानकारी हुई.
बाबूडीह के किराना दुकान में आगलगी की घटना के बाद दुकानदार सोनू कुमार ने बताया कि देर रात अज्ञात लोगो ने बंद दुकान में बोतल से पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जिससे उनके दुकान में रखे करीब दो लाख के सामान जलकर खाक हो गये. बाद में पेट्रोल वाली बोतल को दुकान के बाहर छोड़कर शरारती तत्व फरार हो गये.
मामले की जानकारी सदर पुलिस को दी गयी है. पुलिस ने कहा कि घटना की बाबत पुलिस जांच करेगी. हालांकि आसपास के लोगों का मानना है कि पास की बस्ती के एक परिवार ने घटना को अंजाम दिया है. क्योंकि उक्त दुकान के खुलने से कुछ अन्य दुकानों की बिक्री प्रभावित हो रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










