डिवाइडर से टकराकर ऑटो पलटा, कई घायल

धैया कोरंगा बस्ती के पास घटी घटना धनबाद : स्टेशन से राजगंज की ओर जा रहा ऑटो (जेएच 10 बीएस 3188) मंगलवार को धैया रोड में डिवाइडर से टकरा कर पलट गया. ऑटो पलटने से उसमें बैठे कई यात्री घायल हो गये. हालांकि चोट गंभीर नहीं होने के कारण एक स्थानीय क्लिनिक में इलाज कराकर […]
धैया कोरंगा बस्ती के पास घटी घटना
धनबाद : स्टेशन से राजगंज की ओर जा रहा ऑटो (जेएच 10 बीएस 3188) मंगलवार को धैया रोड में डिवाइडर से टकरा कर पलट गया. ऑटो पलटने से उसमें बैठे कई यात्री घायल हो गये.
हालांकि चोट गंभीर नहीं होने के कारण एक स्थानीय क्लिनिक में इलाज कराकर सभी दूसरे ऑटो से चले गये. बताया जा रहा है कि राजगंज का एक परिवार ऑटो से स्टेशन रोड से राजगंज की ओर जा रहा था. धैया कोरंगा बस्ती के पास ऑटो चालक ने अपना संतुलन खो दिया और ऑटो डिवाइडर से जा टकराकर पलट गया. हालांकि इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




