स्वच्छता सर्वेक्षण में तीन पायदान लुढ़का धनबाद, देश में 56 वां रैंक

धनबाद : 2019 के स्वच्छता सर्वेक्षण में धनबाद को देश में 56 वां रैंक मिला. यह पिछले साल (53 वां रैंक) से तीन रैंक कम है. निगम के अधिकारियों का तर्क है कि पिछले साल 4041 और इस बार 4237 शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण हुआ. लिहाजा रैंक थोड़ा पीछे चला गया. यह भी तर्क दिया […]
धनबाद : 2019 के स्वच्छता सर्वेक्षण में धनबाद को देश में 56 वां रैंक मिला. यह पिछले साल (53 वां रैंक) से तीन रैंक कम है. निगम के अधिकारियों का तर्क है कि पिछले साल 4041 और इस बार 4237 शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण हुआ. लिहाजा रैंक थोड़ा पीछे चला गया. यह भी तर्क दिया गया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का धरातल पर नहीं उतरना बड़ा कारण बना.
जानकार बताते हैं कि पब्लिक फीड बैक व स्वच्छता टीम के डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन की बदौलत ही धनबाद को 56 वां रैंक मिल पाया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के स्वच्छ शहरों की सूची जारी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




