ePaper

बलियापुर : दोस्तों के साथ निकला युवक नहीं लौटा घर, परिजन ने पुलिस से लगायी खोजने की गुहार

Updated at : 11 Feb 2019 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
बलियापुर :  दोस्तों के साथ निकला युवक नहीं लौटा घर, परिजन ने पुलिस से लगायी खोजने की गुहार

बलियापुर : बलियापुर अांबेडकर टोला के स्व भोला रविदास का पुत्र सरोज रविदास (36) तीन दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता है. रविवार पहले सुबह सरोज रविदास की बरामदगी की गुहार लगाने सैकड़ों ग्रामीण थाना पहुंचे. खबर पाकर डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी पहुंचे. मालूम रहे कि सरोज आठ फरवरी शुक्रवार को अपने हरि सहीस, देवनारायण […]

विज्ञापन

बलियापुर : बलियापुर अांबेडकर टोला के स्व भोला रविदास का पुत्र सरोज रविदास (36) तीन दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता है. रविवार पहले सुबह सरोज रविदास की बरामदगी की गुहार लगाने सैकड़ों ग्रामीण थाना पहुंचे. खबर पाकर डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी पहुंचे. मालूम रहे कि सरोज आठ फरवरी शुक्रवार को अपने हरि सहीस, देवनारायण मोदी, तपन कालिंदी, अजय मोदी व गौतम कालिंदी के साथ खाने-पीने बलियापुर प्रखंड के दाड़दाहा बस्ती गये थे.

वहां से सरोज वापस नहीं लौटा. परिजन व टोला के लोगों की खोज के बाद भी उसका पता नहीं चला. उसके दोस्तों ने बताया कि वह खाने-पीने के बाद अपने अपने घर चले आये, लेकिन सरोज वहीं सोया गया. परिजनों ने शनिवार को इस मामले की जानकारी बलियापुर पुलिस को दी. पुलिस ने सरोज के पांचों दोस्तों को पूछताछ के लिए बलियापुर थाना बुलाया.

खोजी कुत्ता को भी नहीं मिला सुराग
आज लोगों के पहुंचने पर डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया. डीएसपी के अलावा सिंदरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह बलियापुर थाना पहुंचे. पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की. डॉग स्क्वायड टीम के तीन घंटे की मशक्कत के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला. बलियार थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि लापता युवक की पत्नी राधिका देवी ने शिकायत की है.
ग्रामीणों के साथ-साथ जिप सदस्य घनश्याम ग्रोवर, खगेन महतो, गणेश महतो, गंभीर रविदास, मुकुल चंद्र रोहिदास, सुजीत सिंह, तपन रविदास, कन्हाई रविदास, विजय रविदास, युधिष्ठिर रविदास, रमेश रविदास, विकास दास आदि ने पुलिस से सरोज की बरामदगी की मांग की. सरोज बिजली मीटर लगाने का काम करता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola