ePaper

सीबीआई रेड में बीसीसीएल के अभियंता गौरव कुमार रिश्वत लेने के आरोप में धराये

Updated at : 29 Jan 2019 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
सीबीआई रेड में बीसीसीएल के अभियंता गौरव कुमार रिश्वत लेने के आरोप में धराये

झरिया : धनबाद जिले के झरिया, बस्ताकोला क्षेत्र में सीबीआई ने रेड किया और बीसीसीएल के अभियंता गौरव कुमार को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा. अभियंता गौरव कुमार पर ठेकेदार ए दुबे से रिश्वत लेकर उसका काम करने का आरोप है. बीसीसीएल के महाप्रबंधक आरके सिंह को सीबीआई की टीम ने इस संबंध में […]

विज्ञापन

झरिया : धनबाद जिले के झरिया, बस्ताकोला क्षेत्र में सीबीआई ने रेड किया और बीसीसीएल के अभियंता गौरव कुमार को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा. अभियंता गौरव कुमार पर ठेकेदार ए दुबे से रिश्वत लेकर उसका काम करने का आरोप है.

बीसीसीएल के महाप्रबंधक आरके सिंह को सीबीआई की टीम ने इस संबंध में पूछताछ के लिए सिविल डिपार्टमेंट बुलाया. सीबीआई की टीम ने एक कर्मी को भी हिरासत में लिया. श्री राम नामक उक्त कर्मी के पास से ही कमीशन का पैसा सीबीआई की टीम ने बरामद किया. जानकारी के अनुसार ठेकेदार ए दुबे ने अभियंता से अपना काम करवाने के लिए पैसा दिया था. हालांकि सीबीआई की टीम इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है.

जानकारी के अनुसार सिविल इंजीनियर गौरव कुमार ने ए दुबे नामक ठेकेदार से विभाग का फाइल निपटाने के एवज में 39 हजार रुपये बतौर रिश्वत की मांग की थी. मंगलवार को ठेकेदार द्वारा दिया गया पैसा अभियंता के निर्देश पर पियून के पद पर कार्यरत कर्मी श्रीराम को सौंपा गया. उसी समय सीबीआई ने अभियंता सहित पियून को पकड़ लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola