धनबाद : जिले में आज से बदल जायेगा मौसम का मिजाज

Updated at : 01 Jan 2019 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : जिले में आज से बदल जायेगा मौसम का मिजाज

धनबाद : कोयलांचल में रात के समय ठंड का कहर जारी है. सोमवार को दिन में पारा बढ़ने से लोगों को जहां राहत मिली, वहीं रात में न्यूनतम पारा आठ डिग्री रहने से लोगों को सर्द मौसम में ही नये वर्ष का स्वागत करना पड़ा. सोमवार को दिन में मौसम साफ था. धूप से लोगों […]

विज्ञापन
धनबाद : कोयलांचल में रात के समय ठंड का कहर जारी है. सोमवार को दिन में पारा बढ़ने से लोगों को जहां राहत मिली, वहीं रात में न्यूनतम पारा आठ डिग्री रहने से लोगों को सर्द मौसम में ही नये वर्ष का स्वागत करना पड़ा. सोमवार को दिन में मौसम साफ था. धूप से लोगों को काफी राहत मिली.
हालांकि हवा में ठंडक थी. शाम में मौसम का मिजाज पूरी तरह कूल-कूल हो गया. पारा लुढ़क कर रात में आठ डिग्री तक पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना है. अगले दो-तीन दिनों के दौरान यहां का न्यूनतम पारा बढ़ कर 12 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. पिछले दस दिनों से धनबाद में शीतलहर का प्रकोप व्याप्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola