धनबाद : सांसद-मेयर ने किया स्ट्रीट लाइट का शिलान्यास
Updated at : 18 Nov 2018 9:58 AM (IST)
विज्ञापन

सिटी सेंटर से मेमको मोड़ व बैंक मोड़ से लेकर कतरास रोड होंगे जगमग धनबाद : डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड से शहर की सड़कें जगमग होंगी. सांसद पीएन सिंह व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने शनिवार को सिटी सेंटर के पास स्ट्रीट लाइट का शिलान्यास किया. इस योजना के तहत सिटी सेंटर से मेमको […]
विज्ञापन
सिटी सेंटर से मेमको मोड़ व बैंक मोड़ से लेकर कतरास रोड होंगे जगमग
धनबाद : डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड से शहर की सड़कें जगमग होंगी. सांसद पीएन सिंह व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने शनिवार को सिटी सेंटर के पास स्ट्रीट लाइट का शिलान्यास किया.
इस योजना के तहत सिटी सेंटर से मेमको मोड़ व बैंक मोड़ से कतरास रोड तक स्ट्रीट लाइट लगायी जायेगी. शिलान्यास के मौके पर उपायुक्त ए दोड्डे, नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप भी मौजूद थे. सांसद सिंह ने कहा कि राज्य सरकार तेजी से विकास योजनाएं चला रही हैं. इसी के तहत यहां स्ट्रीट लाइट के कार्य का शिलान्यास किया गया है.
जल्द यह क्षेत्र रोशन होंगी. मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि निगम में विकास कार्य तेजी से हों, इसकी हमेशा कोशिश रही है. स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य अगले तीन माह में पूरा कर लिया जायेगा. सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल ने कहा कि शहर का सौंदर्यीकरण हो रहा है. यह सराहनीय कार्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




