धनबाद : पारा शिक्षक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के घर छापा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2018 10:33 AM
विज्ञापन
छापा के बाद सभी पदाधिकारी भूमिगत धनबाद : स्थायीकरण की मांग को लेकर झारखंड प्रदेश एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के कार्यक्रम का बहिष्कार कर इस दिन को विश्वासघात दिवस को रूप में मनाने का एलान किया है. इसके बाद राज्य सरकार रेस हो गयी है. राज्य भर […]
विज्ञापन
छापा के बाद सभी पदाधिकारी भूमिगत
धनबाद : स्थायीकरण की मांग को लेकर झारखंड प्रदेश एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के कार्यक्रम का बहिष्कार कर इस दिन को विश्वासघात दिवस को रूप में मनाने का एलान किया है. इसके बाद राज्य सरकार रेस हो गयी है. राज्य भर में मोर्चा के नेताओं की गिरफ्तारी शुरू हो गयी है. इसी क्रम में सोमवार को टुंडी थाना की पुलिस ने झारखंड प्रदेश एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के धनबाद जिला अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह के आवास पर छापेमारी की है. हालांकि वह पुलिस के हाथ नहीं लगे. वहीं छापेमारी की सूचना मिलते ही मोर्चा के सभी पदाधिकारी भूमिगत हो गये हैं.
16 से हड़ताल पर जा सकते हैं पारा शिक्षक
राज्य सरकार ने पहले ही एलान कर दिया है कि पारा शिक्षकों का स्थायीकरण नहीं किया जायेगा. स्थायीकरण की घोषणा मोरहाबादी स्थित राज्य स्थापना दिवस समारोह में नहीं किये जाने पर मोर्चा ने मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखा कर विरोध जताने की चेतावनी दी है. मोर्चा ने 16 नवंबर से हड़ताल पर जाने का एलान किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










