एचआइवी मरीज को दे दी टीबी की गलत दवा, मौत बोकारो का रहनेवाला था मरीज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2018 6:20 AM
धनबाद : बोकारो के एक एचआइवी मरीज को पीएमसीएच की एआरटी से टीबी की गलत दवा दे दी गयी. दवा के रिएक्शन से मरीज की तबीयत काफी खराब हो गयी. इसके बाद उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां मंगलवार की रात उसने दम तोड़ दिया. परिजनों ने मरीज की मौत पर जमकर हंगामा किया. […]
धनबाद : बोकारो के एक एचआइवी मरीज को पीएमसीएच की एआरटी से टीबी की गलत दवा दे दी गयी. दवा के रिएक्शन से मरीज की तबीयत काफी खराब हो गयी. इसके बाद उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां मंगलवार की रात उसने दम तोड़ दिया. परिजनों ने मरीज की मौत पर जमकर हंगामा किया. इस बाबत अधीक्षक से शिकायत भी की. बताया जाता है कि 24 वर्षीय एचआइवी पीड़ित युवक को टीबी हो गया था. टीबी की जांच के लिए युवक को 27 अगस्त को पीएमसीएच लाया गया.
यहां एआरटी में उसका रजिस्ट्रेशन कर जांच के लिए सैंपल लिया गया. जहां पर जांच के बाद उसे समान्य टीबी बताकर दवाइयां दे दी गयी. इसके बाद दो दिनों तक समान्य टीबी की दवा मरीज को दे दी गयी. मरीज ने दवा खाना शुरू कर दिया. इससे उसकी तबीयत काफी खराब हो गयी. दो सितंबर को मरीज को पीएमसीएच लाया गया. फिर से टीबी की जांच हुई, इसमें एमडीआर-टीबी पाया गया. बताया गया कि एमडीआर-टीबी के मरीज को सामान्य टीबी की दवा नहीं दी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










