पेयजल के कार्यपालक अभियंता ने आते ही दफ्तर में करायी पूजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2018 5:01 AM
विज्ञापन
पेयजल के कार्यपालक अभियंता ने आते ही दफ्तर में करायी पूजा एक तो भादो का महीना और इसके पहले चास में हो गये थे सस्पेंड धनबाद : भादो में पोस्टिंग को लेकर राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को डर सता रहा है. जहां पोस्टिंग हुई है वहां ज्वाइन तो कर रहे हैं लेकिन पहले हवन व […]
विज्ञापन
पेयजल के कार्यपालक अभियंता ने आते ही दफ्तर में करायी पूजा
एक तो भादो का महीना और इसके पहले चास में हो गये थे सस्पेंड
धनबाद : भादो में पोस्टिंग को लेकर राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को डर सता रहा है. जहां पोस्टिंग हुई है वहां ज्वाइन तो कर रहे हैं लेकिन पहले हवन व पूजा-पाठ करा रहे हैं. सोमवार को ऐसा ही एक वाकया सामने आया. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के दफ्तर में आज हवन पाठ हुआ. कारण, यहां कार्यपालक अभियंता पद पर संजय कुमार शर्मा की पोस्टिंग हुई है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मुख्यालय से उनका तबादला धनबाद किया गया है. एक सितंबर को उन्होंने यहां पद भार संभाला. इसके पहले चास में श्री शर्मा की पोस्टिंग थी. किसी मामले में उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था. इसके बाद उन्हें मुख्यालय में पोस्टिंग कर दी गयी.
कार्यपालक अभियंता धनबाद सुशील कुमार के स्थानांतरण के बाद संजय कुमार शर्मा की यहां पोस्टिंग की गयी है. हवन व पूजा पाठ के संबंध में पूछने पर अधिकारी व कर्मचारी बचते रहे. हालांकि उनका रटा रटाया जवाब था कि जन्माष्टमी को लेकर हवन पाठ कराया गया. हालांकि दबी जुबान से कर्मचारियों ने कहा कि भादो में कोई शुभ काम नहीं होता है, लेकिन सरकार ने भादो में ही पोस्टिंग कर दी. लिहाजा हवन व पूजा पाठ कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










