बरवाअड्डा में एक ही घर में लगातार दो दिन चोरी

Updated at : 03 Sep 2018 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
बरवाअड्डा में एक ही घर में लगातार दो दिन चोरी

पहले दिन डेढ़ लाख व दूसरे दिन दो लाख की संपत्ति चोरी बरवाअड्डा : थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्यम नगर में कपिलदेव वर्मा के घर में लगातार दो दिनों से चोरी से सत्यम नगर वासी दहशत में हैं.बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात कपिलदेव वर्मा के बंद आवास में चोरों ने ताला तोड़ कर करीब […]

विज्ञापन
पहले दिन डेढ़ लाख व दूसरे दिन दो लाख की संपत्ति चोरी
बरवाअड्डा : थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्यम नगर में कपिलदेव वर्मा के घर में लगातार दो दिनों से चोरी से सत्यम नगर वासी दहशत में हैं.बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात कपिलदेव वर्मा के बंद आवास में चोरों ने ताला तोड़ कर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर, बर्तन एवं कीमती कपड़े चोरी कर ली थी. घटना की सूचना पर श्री वर्मा सत्यम नगर पहुंचे आैर टूटे आलमीरा को ठीक करवाया एवं ताला भी बदल दिये. शनिवार की रात श्री वर्मा का बेटा संजय वर्मा एवं उनका साला सत्यम नगर स्थित घर में सोया था.
तीन बजे भोर में संजय घर में ताला बंद कर अपने साला को छोड़ने रेलवे स्टेशन गया. साला को गाड़ी में बैठाने के बाद संजय अपना पुराने घर मनईटांड़ धनबाद चला गया. रविवार को लगभग 11 बजे श्री वर्मा सपरिवार सत्यम नगर पहुंचे तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है और गेट अंदर से बंद है. श्री वर्मा ने रड के सहारे गेट खोला तो देखा कि घर के अंदर सभी दरवाजा का ताला एवं आलमीरा टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा हुआ है.
श्री वर्मा की बहू शोभा वर्मा ने बताया कि आलमीरा में रखे चार जोड़ा सोने के झुमके, दो जोड़ी अंगूठी, एक नथिया, एक मंगटीका, एक चेन, तीन लॉकेट, पूजा रूम में रखी पीतल की मूर्तियां गायब हैं. चोरी गयी सामानों की कीमत लगभग दो लाख रुपये बतायी जाती है. इस संबंध थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
लगातार बारिश से सड़कों पर वीरानी
कोयलांचल में लगातार बारिश से रविवार को यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. सड़कों पर वीरानी छायी रही. आज यहां 20 एमएम बारिश रिकाॅर्ड किया गया. सुबह से ही धनबाद में कभी तेज तो कभी धीमी गति से बारिश होती रही. मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून के बादल पूरी तरह सक्रिय हो गये हैं.
अभी दो-तीन दिनों तक यहां अच्छी बारिश की संभावना है. पूरे दिन बारिश होने से लोगों को भारी परेशानी हुई. सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा हो गया. कई मुहल्लों में घरों के अंदर पानी घुस गया. बुधवार से यहां मौसम साफ होने की उम्मीद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola