धनबाद जेल से शिफ्ट होंगे यूपी और गैंग्स के शूटर, विधायक संजीव फिलहाल यहीं रहेंगे

Updated at : 31 Aug 2018 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद जेल से शिफ्ट होंगे यूपी और गैंग्स के शूटर, विधायक संजीव फिलहाल यहीं रहेंगे

धनबाद : धनबाद मंडल कारा में बंद यूपी के शार्प शूटरों को जल्द ही राज्य के दूसरे जेलों में शिफ्ट किया जायेगा. साथ ही गैंग्स ऑफ वासेपुर से जुड़े आधा दर्जन अपराधी भी दूसरे जेल में भेजे जायेंगे. यह जानकारी गुरुवार को समाहरणालय में संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में डीसी ए दोड्डे तथा एसएसपी मनोज रतन […]

विज्ञापन

धनबाद : धनबाद मंडल कारा में बंद यूपी के शार्प शूटरों को जल्द ही राज्य के दूसरे जेलों में शिफ्ट किया जायेगा. साथ ही गैंग्स ऑफ वासेपुर से जुड़े आधा दर्जन अपराधी भी दूसरे जेल में भेजे जायेंगे.

यह जानकारी गुरुवार को समाहरणालय में संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में डीसी ए दोड्डे तथा एसएसपी मनोज रतन चोथे ने दी. बताया कि नीरज सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार यूपी के शूटरों तथा गैंग्स के सदस्यों को दूसरे जेल में भेजने के लिए कारा महानिरीक्षक के पास संयुक्त रूप से प्रतिवेदन भेजा जा रहा है. उम्मीद है कि जल्द ही इस पर कोई निर्णय हो जायेगा. क्या जेल में बंद झरिया विधायक संजीव सिंह को भी दूसरे जेल में शिफ्ट किया जा रहा है, के जवाब में एसएसपी ने कहा फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है. कहा जेल के अंदर परस्पर विरोधी गुट के अपराधी भी बंद हैं. उनके बीच आपसी रंजिश से कोई घटना नहीं हो इसके लिए भी कदम उठाये जा रहे हैं. कहा कि धनबाद मंडल कारा एवं कोर्ट परिसर में सुरक्षा-व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है. डीएसपी (विधि-व्यवस्था) ने दोनों ही स्थानों का जायजा लिया है. जरूरत के हिसाब से कार्रवाई की जा रही है.
मोबाइल से नहीं बन रही योजना : एसएसपी ने कहा कि जेल के अंदर अपराधी बड़ी हत्या की योजना बना रहे हैं. रंजीत सिंह हत्याकांड की योजना भी जेल में ही बनी थी. जेल से बाहर निकल कर कुछ अपराधी इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. क्या जेल के अंदर मोबाइल का इस्तेमाल हो रहा है, के जवाब में कहा ऐसा नहीं है. मोबाइल के सहारे इन घटनाओं को अंजाम नहीं दिया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola