रात में बिजली की आंख मिचोली ने किया परेशान
Updated at : 27 Aug 2018 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : रक्षा बंधन को दिन में बिजली ने लोगों को राहत दी, मगर रात होते ही शहर में कटौती शुरू हो गयी. गोधर वन, गोधर टू, गणेशपुर वन व गणेशपुर टू में बारी-बारी करके बिजली कटौती की गयी. शाम को 6:30 से 8:30 तक भूली व मनईटांड़ में बिजली काटी गयी. वहीं रात को […]
विज्ञापन
धनबाद : रक्षा बंधन को दिन में बिजली ने लोगों को राहत दी, मगर रात होते ही शहर में कटौती शुरू हो गयी. गोधर वन, गोधर टू, गणेशपुर वन व गणेशपुर टू में बारी-बारी करके बिजली कटौती की गयी. शाम को 6:30 से 8:30 तक भूली व मनईटांड़ में बिजली काटी गयी. वहीं रात को 10:30 से 12:00 बजे तक गोधर वन में बिजली कटौती की गयी.
इससे बैंक मोड़, पुराना बाजार, वासेपुर, मटकुरिया रोड आदि इलाके में बिजली नहीं रही. 8:30 से 10:00 बजे रात तक गोधर टू में बिजली कटौती गयी. इससे हीरापुर, धैया, बरटांड आदि क्षेत्र में बिजली गुल रही. गणेशपुर वन व गणेशपुर टू में भी रात में डीवीसी की लोड शेडिंग की गयी. रात 11:30 से 1:30 बजे तक बिजली कटी रही.
शनिवार की रात भी बिजली ने किया था परेशान : शनिवार की रात भी बिजली ने लोगों को खूब परेशान किया. सरायढेला क्षेत्र व हीरापुर क्षेत्र में बिजली आती-जाती रही. सरायढेला में रात को 10:00 बजे से 11:30 तक बिजली कटी रही. उसके बाद 1:00 बजे दोबारा बिजली कटी और 1:30 बजे रात में आयी. 3:00 बजे फिर से बिजली कटी और सुबह 5:00 बजे आयी.
वहीं हीरापुर क्षेत्र में भी बिजली का आवागमन जारी रहा. 11:00 बजे रात से बिजली ने लोगों को परेशान किया. ऐसा सुबह 3:00 बजे तक चला. 11:00 बजे बिजली कटने के बाद रात को 11:30 में बिजली आयी. उसके बाद दोबारा 1:15 में बिजली कट गयी. 1:15 में बिजली कटने के बाद दोेबारा 1:30 बजे आयी. दोबारा 2:30 में बिजली फिर से कट गयी और 3:00 बजे सुबह आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




