आरएसपी कॉलेज के कर्मियों ने प्राचार्य व बर्सर को बनाया बंधक

Published at :31 May 2014 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
आरएसपी कॉलेज के कर्मियों ने प्राचार्य व बर्सर को बनाया बंधक

बस्ताकोला: आरएसपी कॉलेज, झरिया के शिक्षकेतर कर्मियों ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी कुमार द्वारा वेतन विपत्र पर हस्ताक्षर से मना किये जाने पर शुक्रवार को काफी हंगामा किया. आक्रोशित कर्मियों ने कॉलेज में तालाबंदी कर दी और नारेबाजी की. वे प्रभारी प्राचार्य के कदम का विरोध कर रहे थे. गैर शिक्षण कार्य से जुड़े कर्मियों […]

विज्ञापन

बस्ताकोला: आरएसपी कॉलेज, झरिया के शिक्षकेतर कर्मियों ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी कुमार द्वारा वेतन विपत्र पर हस्ताक्षर से मना किये जाने पर शुक्रवार को काफी हंगामा किया. आक्रोशित कर्मियों ने कॉलेज में तालाबंदी कर दी और नारेबाजी की.

वे प्रभारी प्राचार्य के कदम का विरोध कर रहे थे. गैर शिक्षण कार्य से जुड़े कर्मियों का आंदोलन लगभग लगभग तीन घंटे चला. अंत में बीए पार्ट थ्री की परीक्षा में व्यवधान से बचने के लिए डॉ. कुमार ने कर्मियों के वेतन विपत्र पर हस्ताक्षर कर दिया. तब आंदोलनकारी कर्मी मानें. कॉलेज के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है.

क्या है पूरा मामला : कर्मियों के वेतन विपत्र पर अकाउंटेंट प्रदीप बनर्जी व बर्सर (लेखा कार्य के प्रभारी) डॉ. जय गोपाल का हस्ताक्षर हो चुका था. प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुमार के पास हस्ताक्षर के लिए विपत्र ले जाने पर उन्होंने यह कहते हुए हस्ताक्षर से इनकार कर दिया कि पहले उनके द्वारा बर्सर को सौंपे गये कुछ लंबित बिलों को पास किया जाये. इस पर डॉ. जय गोपाल ने प्राचार्य से कहा कि बिल में जो गड़बड़ी है, उसका उसे जब तक दुरुस्त नहीं कर लिया जाता है, वह बिल हस्ताक्षर कर आगे नहीं बढ़ा सकते हैं. उन्होंने कहा कि बिल का मामला विवादित है, जिसके लिए कर्मियों का वेतन रोकना जायज नहीं है.

लेकिन प्राचार्य नहीं माने. इसके बाद ही मामले ने तूल पकड़ा. पहले बिल आगे बढ़ाने को कहा प्राचार्य ने कहा कि जब तक उनका बिल आगे नहीं बढ़ता है, वह वेतन विपत्र पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे. यह बात जब शिक्षके तर कर्मियों के कान में गयी, तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया. प्राचार्य व बर्सर के कक्ष में तालाबंदी कर उन्हें बंधक बना लिया. अंतत: विवाद को आगे बढ़ने से रोकने के लिए प्राचार्य ने विपत्र पर उस वक्त हस्ताक्षर किया, जब बैंक में इसे जमा करने का समय निकल चुका था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola