आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाया प्रेमी युगल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2018 9:42 AM

विज्ञापन

पुलिस ने लिया हिरासत में, नाबालिग है प्रेमिका अरगड़िया बस्ती का रहने वाला है प्रेमी पुटकी : पुटकी थाना क्षेत्र के एक प्रेमी युगल को प्रेमिका के परिजनों ने गुरुवार की देर रात प्रेमिका के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा. इसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को बंधक बना लिया. युवक पुटकी थाना […]

विज्ञापन

पुलिस ने लिया हिरासत में, नाबालिग है प्रेमिका

अरगड़िया बस्ती का रहने वाला है प्रेमी

पुटकी : पुटकी थाना क्षेत्र के एक प्रेमी युगल को प्रेमिका के परिजनों ने गुरुवार की देर रात प्रेमिका के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा. इसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को बंधक बना लिया. युवक पुटकी थाना क्षेत्र के अरलगड़िया बस्ती के एक बीसीसीएल कर्मी का इकलौता पुत्र है. वह रांची के किसी कॉलेज का छात्र है जबकि लड़की नाबालिग है. वह मैट्रिक की छात्रा है. दोनों स्वजातीय हैं

शुक्रवार की देर शाम तक दोनों के परिजनों के बीच कई दौर की वार्ता हुई. लेकिन युवक के परिजन शादी को तैयार नहीं हुए. अंततः लड़की ने पुटकी थाना में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. शिकायत में कहा कि युवक से एक साल से प्रेम प्रसंग है. इस दौरान युवक ने शादी का झांसा दे उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया. लड़की के बार-बार शादी की बात करने पर वह टालता रहा. समाचार लिखे जाने तक पुटकी थाना में दोनों के परिजन व अन्य लोग जुटे हुए थे. पुलिस ने प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola