घर में घुस कर महिला से मारपीट, पीडि़ता ने थाना में कराया मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2018 6:44 AM
विज्ञापन
भूली : भूली डी ब्लॉक सेक्टर 10 निवासी राजकुमार सिंह की पत्नी सुधा देवी ने वहीं के हीरो पासवान उर्फ रामेश्वर पासवान, भतीजा आलोक पासवान और आकाश पासवान के खिलाफ भूली ओपी में मामला दर्ज कराया है. इसमें उन्होंने घर में घुस कर गाली-गलौज व लाठी-डंडा से हमला करने का आरोप लगाया है. सुधा देवी […]
विज्ञापन
भूली : भूली डी ब्लॉक सेक्टर 10 निवासी राजकुमार सिंह की पत्नी सुधा देवी ने वहीं के हीरो पासवान उर्फ रामेश्वर पासवान, भतीजा आलोक पासवान और आकाश पासवान के खिलाफ भूली ओपी में मामला दर्ज कराया है. इसमें उन्होंने घर में घुस कर गाली-गलौज व लाठी-डंडा से हमला करने का आरोप लगाया है.
सुधा देवी ने हीरो पासवान पर कपड़ा फाड़ देने का भी आरोप लगाया है. सुधा देवी ने आवेदन में बताया है कि उनका पुत्र सुजल राज द्वारा हीरो पासवान के भतीजा आलोक पासवान व आकाश पासवान को साथ नहीं खेलने देने पर आलोक व आकाश ने गाली-गलौज की. जब उनके पुत्र ने घर आकर बताया तो हीरो पासवान, आलोक पासवान, आकाश पासवान ने घर में घुस कर गाली-गलौज और मारपीट की.
इसमें वह जख्मी हो गयी. मेरे पुत्र कारण व राजू को बाएं हाथ और गर्दन में चोट लगी. जबकि पति का बायां हाथ टूट गया. जाते-जाते उनलोगों ने बुरा परिणाम भुगतने की भी धमकी दी. भूली पुलिस ने सुधा देवी की शिकायत पर उक्त तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










