दहेज लेकर शादी नहीं करने का आरोप, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया
Updated at : 02 Jul 2018 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : हजारीबाग के दारू निवासी हरिनारायण विश्वकर्मा ने धनबाद जेसी मल्लिक रोड निवासी नेमचंद विश्वकर्मा पर दहेज लेकर पुत्र की शादी नहीं करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने नेमचंद को हिरासत में लिया है. हरिनारायण ने आवेदन में कहा है कि इसी वर्ष एक अप्रैल को उसकी बेटी के साथ नेमचंद के बेटे […]
विज्ञापन
धनबाद : हजारीबाग के दारू निवासी हरिनारायण विश्वकर्मा ने धनबाद जेसी मल्लिक रोड निवासी नेमचंद विश्वकर्मा पर दहेज लेकर पुत्र की शादी नहीं करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने नेमचंद को हिरासत में लिया है.
हरिनारायण ने आवेदन में कहा है कि इसी वर्ष एक अप्रैल को उसकी बेटी के साथ नेमचंद के बेटे की शादी तय हुई थी. दहेज के रूप में साढ़े तीन लाख रुपये दिये थे. पुलिस ने बताया कि हरिनारायण को शादी से पहले पता चला कि नेमचंद अपने बेटे की शादी के नाम पर तीन लोगों से पैसे ले चुका है. मामले की जानकारी मिलते ही हरिनारायण ने रिश्ता तोड़ दिया. रिश्ता टूटने के बाद हरिनारायण अपने पैसे वापस मांगने लगा, इसपर नेमचंद टाल-मटोल करने लगा.
इसकी शिकायत पहले धनबाद थाना और फिर एसएसपी के पास की. एसएसपी के आदेश पर धनबाद थाना की पुलिस व प्रशिक्षु डीएसपी जय श्री कुजूर ने रविवार को आरोपी नेमचंद को उसके घर से हिरासत में लिया. वहीं नेमचंद का कहना है कि हरिनारायण ने शादी के दो दिन पहले उसे फोन करके बताया कि उसे शादी नहीं करनी है. पूछने पर उसने कोई कारण नहीं बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




