आत्मदाह को ले सीएमडी बंगला के बाहर पुलिस का पहरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2018 4:35 AM

विज्ञापन

धनबाद : भूली स्थित कुष्ठ आश्रम के संचालक सुबोध पाठक द्वारा आत्मदाह की घोषणा के बाद शुक्रवार को बीसीसीएल के सीएमडी बंगला के समक्ष अफरातफरी मची रही. एसडीओ के निर्देश पर एंबुलेंस, फायरब्रिगेड व पुलिस बल तैनात किये गये थे. करीब चार घंटे इंतजार के बाद स्थानीय पुलिस व उपस्थित दंडाअधिकारी शैहेल खान को पता […]

विज्ञापन

धनबाद : भूली स्थित कुष्ठ आश्रम के संचालक सुबोध पाठक द्वारा आत्मदाह की घोषणा के बाद शुक्रवार को बीसीसीएल के सीएमडी बंगला के समक्ष अफरातफरी मची रही. एसडीओ के निर्देश पर एंबुलेंस, फायरब्रिगेड व पुलिस बल तैनात किये गये थे. करीब चार घंटे इंतजार के बाद स्थानीय पुलिस व उपस्थित दंडाअधिकारी शैहेल खान को पता चला है कि आत्मदाह की चेतावनी देने वाले की गुरुवार को ही बीसीसीएल प्रबंधन से वार्ता हो चुकी है. उसने अपना निर्णय वापस ले लिया है, तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली. जानकारी हो कि सुबोध पाठक भूली में कुष्ठ आश्रम चलाता है. उसने आवास, चहारदीवारी निर्माण सहित कई तरह की मांग प्रबंधन से की थी. नहीं देने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी. गुरुवार को वार्ता के बाद उसने आंदोलन वापस ले लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola