धनबाद : ग्रामीण क्षेत्र से तैयार हो रही एथलीट खिलाड़ियों की बड़ी फौज

Published at :21 May 2018 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : ग्रामीण क्षेत्र से तैयार हो रही एथलीट खिलाड़ियों की बड़ी फौज

II नीरज अंबष्ठ II जिला एथलेटिक्स संघ की पहल, गांव तक आयोजन कर तराश रहे प्रतिभावान खिलाड़ी धनबाद : जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष आइ रेजा ने बताया कि संघ पूरी तरह से नये खिलाड़ियों को तैयार करने में लगा है. अभी तक जो खेल सिर्फ शहर व बड़े स्कूलों में आयोजित किये जाते थे, […]

विज्ञापन

II नीरज अंबष्ठ II

जिला एथलेटिक्स संघ की पहल, गांव तक आयोजन कर तराश रहे प्रतिभावान खिलाड़ी

धनबाद : जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष आइ रेजा ने बताया कि संघ पूरी तरह से नये खिलाड़ियों को तैयार करने में लगा है. अभी तक जो खेल सिर्फ शहर व बड़े स्कूलों में आयोजित किये जाते थे, संघ पिछले कई माह से उनका आयोजन गांव और छोटे कस्बे में कर रहा है. इस दौरान ऐसे कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिले, जो जिला व गांव का ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन कर सकते हैं.

इससे कहा जा सकता है कि गांवों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन उन तक संगठन को पहुंचना होगा और सरकार को सहयोग करना पड़ेगा.

मुसो दिखा रहे हैं प्रतिभा

बरमसिया निवासी मुसो यादव के पुत्र आदित्य प्रकाश (16) पूरे राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं. वह 100मी , 200 मी और 100 मीटर बाधा दौड़ में कई पुरस्कार जीत चुके हैं. आदित्य ने विजयवाड़ा में आयोजित जूनियर नेशनल में गोल्ड, भोपाल में आयोजित एसजीएफआइ में गोल्ड, विशाखापत्तनम में आयोजित इंटर जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट में गोल्ड जीतने के साथ इंडिया 13.51 सेकेंड का रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया में रजत पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया.

ट्रिपल जंप में अमृत ने जीते पदक

मैथन सिमलाबाड़ी निवासी सुखदेव सिंह के पुत्र अमृत पाल सिंह ने ट्रिपल जंप में कई पदक जीते हैं. अमृत ने रांची में आयोजित जूनियर स्टेट में गोल्ड, कोलकाता में आयोजित इस्ट जोन में सिल्वर, एसजीएफआइ स्टेट रांची में गोल्ड मेडल जीता. वहीं भोपाल में आयोजित एसजीएफआइ नेशनल व दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया में अच्छा प्रदर्शन किया.

रामवीर ने प्रतिभा का लोहा मनवाया

बरमसिया निवासी जय प्रकाश यादव का पुत्र रामवीर (16) ने कई पुरस्कार जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. उसने 400-200 मीटर दौड़ में अपने जिले का नाम रोशन किया. वहीं रांची में आयोजित एसजीएफआइ, भोपाल में आयोजित विद्या भारती में सिल्वर, कोलकाता में जूनियर इस्ट जोन के साथ कई मेडल प्राप्त किया.

हैमर थ्रो में विवेक का बोलबाला

कतरास गोपालपुर निवासी गोपाल सिंह के पुत्र विवेक सिंह (19) हैमर थ्रो में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. 2014 रांची में स्टेट चैंपियनशिप में थर्ड, 2015 देवघर में इस्ट जोन में सेकेंड, 2015 रांची में जूनियर नेशनल, 2016 कोयंबटूर में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप व 2017 स्टेट में गोल्ड व महाराष्ट्र में आयोजित इस्ट जोन में हिस्सा लिया.

प्रियंका भी नहीं हैं कम

बाघमारा भीमकनाली निवासी बैकुंठ सिंह की पुत्री प्रियंका कुमारी (19) हैमर थ्रो में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. कोलकाता में आयोजित इस्ट जोन, देवघर में आयोजित इस्ट जोन, स्टेट जूनियर एथलेटिक्स मीट रांची में गोल्ड मेडल मिला है.

खूब दौड़ रही हैं ज्योति

बैंक मोड़ निवासी मनोज सिंह की पुत्री ज्योति कुमार (15) दौड़ में अपने धनबाद का नाम रोशन कर रही है. 2016 बोकारो में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप, 2016 विशाखापत्तनम में आयोजित नेशनल इंटर डिस्ट्रिक, 2017 रांची में आयोजित स्टेट जूनियर में 100 व 200 मी में सिल्वर मेडल प्राप्त किया. वहीं कोलकाता में आयोजित इस्ट जोन व गुवाहाटी में आयोजित इस्ट जोन में अच्छा प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola