बाल विवाह रोकने के लिए चलाया जागरुकता अभियान

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

बाल विवाह व बालिका शिक्षा लैंगिक समानता विषय पर कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की बुढ़ैई पंचायत सचिवालय में चेतना विकास के तत्वावधान में बाल विवाह व बालिका शिक्षा लैंगिक समानता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुखिया मीना देवी ने कहा कि पूरे पंचायत में बाल विवाह जागरुकता अभियान चलाकर दीवार लेखन किया जायेगा. साथ ही सभी वार्ड को बाल विवाह रोकथाम को लेकर बैठक कर जानकारी दी जायेगी. पूर्व मुखिया अशोक राजहंस ने कहा बुढ़ैई पंचायत में बाल विवाह के नकारात्मक प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है. कहा कि लड़कियों व लड़कों को शिक्षित करके उन्हें बाल विवाह के खिलाफ मजबूत बनाने में मदद की जा सकती है. मौके पर पंचायत सचिव कमल दास, रोजगार सेवक चंद्रशेखर वर्मा, चेतना विकास के रहमत अंसारी, सारिका देवी समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola