ओटी भुगतान में विसंगतियों को लेकर मजदूरों में गहराया आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
ओटी भुगतान में विसंगतियों को लेकर मजदूरों में गहराया आक्रोश

एसपी माइंस चितरा कोलियरी में कार्यरत मजदूरों ने कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नाराजगी जाहिर की

विज्ञापन

चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी में कार्यरत मजदूरों ने शनिवार को कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नाराजगी जाहिर की. मालूम हो कि मजदूर नेताओं के नेतृत्व में ओटी (ओवरटाइम) भुगतान में कोलियरी प्रबंधन की ओर से भेदभाव किये जाने का आरोप लगाते हुए मजदूरों ने सामूहिक रूप से वर्कशॉप के समक्ष प्रदर्शन कर कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. साथ ही महाप्रबंधक को एक लिखित ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने समान रूप से मजदूरों को ओटी देने की मांग की है. साथ ही ज्ञापन में जिक्र किया गया है कि कुछ कोयला मजदूरों को 40-50 घंटे का ओटी दिया जाता है तो किसी-किसी को महज दो से चार घंटे ही मिलता है. कहा कि कोलियरी प्रबंधन द्वारा कर्मियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है. साथ ही कहा कि प्रबंधन की ओर से नियमों का उल्लंघन कर रही है. इतना ही मजदूरों के साथ भेदभाव कर कर्मियों के मनोबल को प्रभावित कर रही है. उन्होंने कहा कि समान रूप से मजदूरों को ओटी नहीं दिया गया. वे आंदोलन को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेवारी कोलियरी प्रबंधन की होगी. मौके पर मजदूर नेता श्याम सुंदर तिवारी, दिनेश कुमार महतो, बिरेंद्र कुमार मंडल, प्रसादी दास, कोयला कर्मी संजय राय, समसूल मियां, जगन्नाथ कोल, मंटू महतो, जन्मेजय मिर्धा, सुशील मरांडी आदि मौजूद थे. वहीं, अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी ने बताया कि जो मजदूर या कोल कर्मी काम करते हैं. उन्हें ही ओटी दिया जाता है. ——– विरोध-प्रदर्शन. चितरा कोलियरी प्रबंधन को दिया आंदोलन का अल्टीमेटम मजदूरों ने महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
संजय कुमार राणा

लेखक के बारे में

By संजय कुमार राणा

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola