अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकेतर कर्मचारी हड़ताल पर

एसकेएमयू दुमका के अधीनस्थ देवघर के सभी अंगीभूत कॉलेजाें के शिक्षकेतर कर्मचारी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर हैं.
देवघर. एसकेएमयू दुमका के अधीनस्थ देवघर के सभी अंगीभूत कॉलेजाें के शिक्षकेतर कर्मचारी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर हैं. 25 जुलाई तक हड़ताल पर रहने की घोषणा के साथ ही कॉलेज में कामकाज ठप पड़ा है. छात्र-छात्राओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कॉलेज के वित्तीय लेखा जोखा का काम ठप पड़ा है. शिक्षकेतर कर्मचारियों की मांग है कि वर्षों से लंबित सात सूत्री मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाता है. तबतक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा. इससे अंक पत्र, टीसी सहित अन्य कामकाल के सिलसिले में बाहर से आने वाले छात्रों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




