ग्रामीणों ने जर्जर सड़क मरम्मत कराने की मांग की

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जर्जर सड़क मरम्मत कराने की मांग की

मधुपुर को जोड़ने वाली जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन

मधुपुर. मारगोमुंडा प्रखंड की चेतनारी पंचायत अंतर्गत बोगइया गांव का पथ अत्यंत जर्जर हो गया है. आये दिन ग्रामीण इस सड़क में दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. बताया जाता है कि बोगइया गांव की सड़क मधुपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 23 के पथलचपटी से सटी है. नगर परिषद कार्यालय से बोगइया की दूरी तीन किलोमीटर से भी कम है, लेकिन सड़क का निर्माण वर्षों से नहीं हो पाया है. इसके अलावा नाला का निर्माण सड़क के किनारे नहीं करके बीच में कर दिया है. इससे भी सड़क की चौड़ाई घट गयी है. सड़क में कीचड़ व गोबर रहने से भी ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने उक्त सड़क के निर्माण कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में यह सड़क और भी खराब हो जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola