कोयला के भंडारण व डंपिंग में पारदर्शिता जरूरी : बीकेएमएस

खून अड़खा क्षेत्र में जुटे ग्रामीण व नेता, कोलडंप को लेकर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप
चितरा. चितरा कोलियरी प्रक्षेत्र स्थित 10 नंबर कोलडंप को लेकर फैलाये जा रहे कथित भ्रम और अफवाह के विरोध में खून अड़खा क्षेत्र के नेताओं व ग्रामीणों की शनिवार को बैठक हुई, जिसमें उपस्थित नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा गलत जानकारी प्रसारित कर कोलडंप की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है. बैठक को संबोधित करते हुए जेएलकेएम व बीकेएमएस (भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ) नेता अरुण महतो ने कहा कि यह प्रचार किया जा रहा है कि जी-3 खदान का कोयला जी-4 डंप में गिराया जा रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि जी-4 क्षेत्र का कोयला ही 10 नंबर डंप में लाया जा रहा था. साथ ही कहा कि खून गांव के विस्थापित परिवारों ने कोलियरी विस्तार एवं परियोजना के विकास के लिए अपनी भूमि देकर महत्वपूर्ण योगदान दिया है. ऐसे में क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कोयला डंपिंग से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बनाये रखना आवश्यक है. बैठक में सर्वसम्मति से यह मांग उठायी गयी कि खून मोजा क्षेत्र से निकलने वाले कोयले का भंडारण एवं डंपिंग खून खदान के निर्धारित डंप में ही किया जाये. कहा कि खदान संचालन शुरू होने के समय प्रबंधन द्वारा भी इसी प्रकार का आश्वासन दिया गया था. मौके पर अरुण महतो के अलावा निताय महतो, दिलीप दास, जनार्दन ठाकुर, विकास चौधरी, संतोष महतो, बलराम महतो, ठपंग मरांडी, अरविंद, गौतम महतो, मनोरंजन महतो, करण महतो, प्रदीप महतो, कैलाश महतो, गौरव महतो, तीर्थनाथ महतो, पल्टन महतो, लखीराम महतो, मुन्ना महतो, महेश्वर महतो, गणेश महतो, अर्जुन महतो, माणिक महतो, उज्ज्वल महतो आदि मौजूद थे. — दस नंबर खून कोल डंप में अफवाह फैलाने के आरोप में की बैठक चितरा कोलियरी के खून अड़खा क्षेत्र की बैठक में सर्वसम्मति से लिया निर्णय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजय कुमार राणा
2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










