साइबर ठग की तलाश में यूपी पुलिस पहुंची मधुपुर

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

यूपी पुलिस स्थानीय पुलिस के सहयोग से शहर के खलासी मोहल्ला व पटवाबाद गांव में साइबर आरोपी की तलाश में छापेमारी व घर जाकर सत्यापन किया

विज्ञापन

मधुपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर थाना की पुलिस टीम बुधवार को साइबर आरोपी की तलाश में मधुपुर पहुंची. बताया जाता है कि यूपी पुलिस स्थानीय पुलिस के सहयोग से शहर के खलासी मोहल्ला व पटवाबाद गांव में साइबर आरोपी की तलाश में छापेमारी व घर जाकर सत्यापन किया. आरोपित के परिजनों को नोटिस भी दिया. पुलिस का कहना है कि सत्यापन के बाद मामले में अग्रेतर कार्रवाई होगी. पुलिस ने बताया साइबर आरोपियों द्वारा बैंक अधिकारी बनकर कानपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्तियों को फोन किया और बैंक की गुप्त विवरणी हासिल किया. इसके बाद खाता से फर्जी ढंग से पैसे की निकासी कर लिया. ठगी के बाद पीड़ित द्वारा कानपुर साइबर थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई गयी थी. बताया जाता है कि मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधान के क्रम में मधुपुर थाना क्षेत्र के खलासी मोहल्ला व पटवाबाद गांव के साइबर आरोपी की संलिप्तता उजागर हुई है. इसी के आधार पर यूपी पुलिस मधुपुर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola