Deoghar News : दो बाइकों में टक्कर, इलाज कराने जा रही वृद्धा की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jan 2025 10:31 PM

विज्ञापन

जसीडीह थाना क्षेत्र के खोरीपानन चौक के पास दो बाइकों की टक्कर में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गयीं. स्थानीय लोगों की रांगा गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिला बिरनी देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया,

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के खोरीपानन चौक के पास दो बाइकों की टक्कर में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गयीं. स्थानीय लोगों की रांगा गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिला बिरनी देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, बिरनी देवी अपने पोते बबलू के साथ बाइक पर बैठकर इलाज कराने डॉक्टर के पास जा रही थी. उसी दौरान पीछे से तेजी व लापरवाही से आ रहे दूसरे बाइक चालक ने उनलोगों की बाइक में धक्का मार दिया. इससे बिरनी देवी व उसका पोता बबलू बाइक से गिरकर घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उठाकर इलाज के लिए उनलोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टर ने बिरनी को मृत घोषित कर दिया. वहीं बबलू का इलाज किया जा रहा है. इधर, घटना की जानकारी जसीडीह थाने को दे दी गयी है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार की तलाश में जुटी है.

हाइलाइट्स

-जसीडीह थाना क्षेत्र के खोरीपानन चौक के पास की घटना

-पाेते के साथ रांगा गांव निवासी बिरनी देवी बाइक में बैठकर जा रही थी इलाज कराने, तभी दूसरी बाइक ने पीछे से मारा धक्का

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola