ePaper

जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में तिलक कला विद्यालय ने मारी बाजी

Updated at : 12 Sep 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में तिलक कला विद्यालय ने मारी बाजी

प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को जिला में खो-खो प्रतियोगिता में शामिल तिलक कला मध्य विद्यालय तीसरी बार भी विजयी रहा

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को जिला में खो-खो प्रतियोगिता में शामिल तिलक कला मध्य विद्यालय तीसरी बार भी विजयी रहा. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में तिलका कला के बच्चों ने पहले मैच में देवघर प्रखंड को हराकर फाइनल में पहुंचा. वहीं, फाइनल मुकाबला मोहनपुर प्रखंड व तिलक कला विद्यालय मधुपुर के बीच खेला गया, जिसमें तिलक कला विद्यालय मधुपुर विजयी रहा. इस अवसर पर अतिथियों ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. वहीं, तिलक कला विद्यालय मधुपुर के आदित्य, सौरव, अमित, लक्की, राज, निखिल, मो. आबान, आर्यन, प्रेम, देवराज हेंब्रम, प्रवीण मुर्मू को प्रमाण पत्र दिया गया. मौके पर शिक्षक फरहान, शिक्षिका सुहागिनी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola