गैस उपभोक्ताओं को झांसा देकर ठगी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

साइबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर नगर थानांतर्गत नंदन पहाड के पीछे स्थित झाड़ी में छापेमारी की. इस दौरान साइबर ठगी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया.
वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर नगर थानांतर्गत नंदन पहाड के पीछे स्थित झाड़ी में छापेमारी की. इस दौरान साइबर ठगी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया. ये युवक गैस आपूर्ति के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं से बिल बकाया का झांसा देकर बिल भुगतान के लिए क्विक सपोर्ट एप के लिंक डाउनलोड कराने के बाद इसके जरिये ठगी करते थे. तीनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर साइबर थाने की पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कराया और कोर्ट के निर्देश पर सेंट्रल जेल भेज दिया. पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में पाथरोल थाना क्षेत्र के रुपाबाद गांव निवासी रमेश कुमार दास, जसीडीह थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी मंटू दास व करौं थाना क्षेत्र के बदिया गांव निवासी शौकत अंसारी शामिल हैं. इनलोगों के पास से छापेमारी टीम ने सात मोबाइल सहित 27 सिम कार्ड जब्त किये हैं. जांच में इनलोगों के पास से बरामद मोबाइल व सिम कार्ड में विभिन्न राज्यों के कई क्राइम लिंक मिले. मीडिया सेल के मुताबिक, पूछताछ में एक आरोपित ने कबूल किया कि विभिन्न साइबर आरोपितों को वह फर्जी सिम कार्ड भी सप्लाई करता है. इसके अलावा उनलोगों ने बताया कि फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेने के बाद एयरटेल थैंक्स एप के जरिये एयरटेल पेमेंट बैंक कार्ड बंद कर उपभोक्ताओं को आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर ठगी करता है. वहीं फर्जी फोन-पे /पेटीएम कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का झांसा देकर फोन-पे गिफ्ट कार्ड क्रिएट करवाकर उसे रिडीम कर ठगी करता है. वहीं फर्जी मोबाइल नंबर से कॉल कर फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर आम लोगों को एटीएम बंद होने व चालू कराने के लिए सीरीज कॉल कर ठगी करता है. फर्जी क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड केवाइसी अपडेट के नाम पर उपभोक्ताओं को झांसा देकर ठगी करता है. ———————— – नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ के पीछे छापेमारी -सात मोबाइल सहित 27 सिम कार्ड जब्त, जब्त मोबाइल व सिम कार्ड में देश के विभिन्न राज्यों के क्राइम लिंक मिले – पूछताछ में एक आरोपित ने कबूल किया कि विभिन्न साइबर आरोपितों को वह फर्जी सिम कार्ड भी करता है सप्लाई
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




