ePaper

Deoghar news : पाथरोल थाना क्षेत्र में एक ही रात चार घरों से लाखों की संपत्ति चोरी

Updated at : 20 Nov 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : पाथरोल थाना क्षेत्र में एक ही रात चार घरों से लाखों की संपत्ति चोरी

पाथरोल थाना क्षेत्र के केराकोल गांव में चोरों ने एक ही रात में चार घरों से नकदी, जेवरात व बर्तन आदि सामान की चोरी कर ली. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

मधुपुर. पाथरोल थाना क्षेत्र के केराकोल गांव में चोरों ने एक ही रात में चार घरों से नकदी, जेवरात व बर्तन आदि सामान की चोरी कर ली. घटना के संबंध में केराकोल गांव निवासी देवीलाल मरांडी ने मामला दर्ज कराया है, जिसमें बताया कि चोर घर में घुसकर बक्से को तोड़ डाला और नकदी व जेवरात समेत एक लाख चालीस हजार रुपये की चोरी कर ली. बताया कि चोरी के बाद उनके बेटे राजू मरांडी ने फोन कर उन्हें घटना की सूचना दी, जब वह घर लौटा और बाहर निकला, तो पता चला कि गांव के शशि मरांडी और साइमन मरांडी के घर में भी चोरी हुई है. चोरों ने साइमन मरांडी के घर से पांच हजार नकद, सात हजार की चांदी की सिकड़ी, कांसा का तीन थाली आदि चोरी कर ले गये. इसके अलावा शशि मरांडी के घर से चोर कांसा का तीन थाली और बक्सा तोड़कर 20 हजार नकद चोरी कर ली. वही केराकोल गांव के दूसरे टोला निवासी रोहित रवानी के घर से चोरों ने कांसा का बर्तन सेट, चांदी का पांच भर मठिया कीमत करीब सात हजार, चांदी की सिकड़ी कीमत करीब 10 हजार और बक्से में रखा कपड़ा चोरी कर ली. घटना के समय वे लोग घर नहीं थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया. घटना के बाद गांव में असुरक्षा का माहौल बढ़ गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola