करौं : स्कूल का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
करौं : स्कूल का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

करौं के उत्क्रमित उच्च विद्यालय आसनबनी में चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर हजारों के सामान की चोरी कर ली

विज्ञापन

करौं. प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय आसनबनी में चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर हजारों के सामान की चोरी कर ली. घटना के संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक भोला रजवार ने पाथरोल थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. घटना के संबंध में बताया जाता है सोमवार रात को चोरों ने प्रधानाध्यापक कक्षा का ताला तोड़कर उसमें रखा पंखा, बैट बॉल, खेल के विभिन्न सामान, मध्याह्न भोजन का सामान व अन्य सामान ले लिया. प्रधानाध्यापक ने बताया कि सुबह विद्यालय पहुंचने पर ताला टूटा हुआ मिला. वहीं, चोरी की सूचना 100 डायल कर दी गयी. साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, स्थानीय मुखिया को भी सूचना दी. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola