आंगनबाड़ी केंद्र में पेयजल व्यवस्था की मांग

Published by : MITHILESH SINHA Updated At : 02 Jul 2025 10:30 PM

विज्ञापन

सारठ प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र बसाहाटांड़-1 में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं

विज्ञापन

सारठ. प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बसाहाटांड़-1 में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं रहने से बच्चे बोतल में अपने घरों से पानी लेकर आते हैं. केंद्र में पानी की कोई व्यवस्था नहीं रहने की वजह से सहायिका गांव के चापाकल से पानी लाकर पोषाहार की खिचड़ी बनाती है. केंद्र में गैस चूल्हा नहीं रहने से लकड़ी और कोयला पर बच्चों के लिए खाना पकाया जा जाता है, जिससे केंद्र में धुंआ फैला रहता है. सहायिका ने बताया कि केंद्र पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं रहने से बच्चे शौचालय भी बाहर ही जाना पड़ता है. सहायिका ने पेयजल की व्यवस्था की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MITHILESH SINHA

लेखक के बारे में

By MITHILESH SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola