देवीपुर : पतरो नदी पर तटबंध निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने विधायक व जिला प्रशासन से लगायी गुहार
देवीपुर. मधुपुर विधानसभा क्षेत्र की फूलकरी पंचायत अंतर्गत मड़रो गांव स्थित पतरो नदी पर तटबंध निर्माण की मांग स्थानीय ग्रामीणों ने की है. ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक एवं जिला प्रशासन से इस संबंध में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के समय पतरो नदी उफान पर रहती है. ऐसे में बाढ़ आने पर किसानों की भूमि का लगातार कटाव होता है. उनका कहना है कि हर साल बारिश के दौरान भूमि कटाव होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है और कई परिवारों की आजीविका पर संकट गहराने का खतरा बढ़ गया है. ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक एवं जिला प्रशासन से स्थल निरीक्षण कर स्थिति का आकलन करने तथा किसानों के हित में पतरो नदी पर तटबंध निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भूमि कटाव पर रोक लग सके और किसानों की खेती योग्य जमीन सुरक्षित रह सके. मौके पर सुभाष कुमार, नीरज सिंह, सिकंदर तूरी, भूदेव मिस्त्री, मनोज तूरी, मुकेश पंडित समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










