Deoghar news : शादी का झांसा देकर युवक पर यौन शोषण का आरोप, युवती ने जान का खतरा बताया दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : शादी का झांसा देकर युवक पर यौन शोषण का आरोप, युवती ने जान का खतरा बताया दर्ज करायी प्राथमिकी

धनबाद की युवती ने देवघर करनीबाद के युवक पर दो साल तक शारीरिक वर मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर कुंडा थाने में केस दर्ज हुआ.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. धनबाद की एक युवती ने देवघर के करनीबाग, ज्योति नगर निवासी साहिल रेयान पॉल के खिलाफ शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक और मानसिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर कुंडा थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए पीड़िता की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करायी और आरोपी की तलाश तेज कर दी है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि मार्च 2023 में एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी. धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और युवक ने शादी का वादा कर उसे अपने जाल में फंसा लिया. युवक ने 10 मार्च 2023 से उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद कई बार धनबाद और देवघर में मुलाकात कर संबंध बनाता रहा. जब पीड़िता ने शादी की बात उठायी, तो आरोपी हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टालता रहा. आखिरकार उसने मई 2025 में कोर्ट मैरिज करने का झांसा देकर युवती को आश्वस्त किया. 07 मई 2025 को युवक ने फिर युवती को अपने घर बुलाया और उसकी मर्जी के खिलाफ संबंध बनाया. जब पीड़िता ने गर्भवती होने की बात बतायी, तो आरोपी ने बिना जानकारी दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया. 10 मई को आरोपी ने मारपीट कर पीड़िता का मोबाइल छीन लिया और घर से बाहर निकाल दिया. किसी तरह वह अपनी बहन के घर पहुंची और परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी. स्वास्थ्य ठीक होने पर वह दोबारा आरोपी से मिलने गयी, लेकिन युवक ने फिर मारपीट कर धमकी दी कि सबूत खत्म कर दिये हैं, अगर केस किया तो जान से मार देगा और शादी भी नहीं करेगा. इधर युवती पूरे वाक्ये से डरी-सहमी है और मानसिक रूप से परेशान है. उसने बताया कि आरोपी और उसके परिवार से उसे जान का खतरा बना हुआ है. अब युवती ने न्याय की आस में कुंडा थाना में शिकायत की है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. ॰शादी समारोह में हुई थी मुलाकात, दो साल तक झांसे में रखकर करता रहा यौन शोषण ॰कई बार घर व धनबाद बुलाकर बनाया शारीरिक संबंध ॰गर्भवती होने पर जबरन दवा खिलाकर कराया गर्भपात ॰मारपीट कर मोबाइल छीना और घर से निकाला ॰आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी, पुलिस कर रही तलाश

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola