ePaper

माॅकड्रिल के माध्यम से स्कूली बच्चों को आग से बचने के बताये उपाय

Updated at : 30 Jul 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
माॅकड्रिल के माध्यम से स्कूली बच्चों को आग से बचने के बताये उपाय

मधुपुर के महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में बुधवार को अग्निशमन टीम ने माॅकड्रिल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के उपाय बताया. अग्निशमन सेवा अधिकारी कालेश्वर पासवान ने विद्यालय के बच्चों व शिक्षकों के बीच विभिन्न तरह के आग लगने के कारण और प्रकार बताया. उन्होंने कहा कि आग कई कारणों से लगती है, जैसे साधारण आग, बिजली की गड़बड़ी के कारण लगी आग, गैस सिलेंडर के रिसाव से लगने वाली आग मुख्य रूप से हमारे आसपास दिखती है. आग लगते ही परेशान होने की बजाय संयम से काम लेना चाहिए. हमें आग लगने के कारणों की पहचान करनी चाहिए. उसके अनुसार हमें उपाय अपनाना चाहिए. उन्होंने कई तरह की आग और अलग-अलग तरह के अग्निशमन यंत्रों का उपयोग का प्रदर्शन कर बताया कि किस तरह की आग को किस अग्निशमन यंत्र के माध्यम से बुझाया जा सकता है. इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी अलग-अलग तरह की आग जलाकर बुझाने का प्रशिक्षण दिया. मौके पर प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा के अलावा शिक्षक-शिक्षिका आदि मौजूद थे. वहीं, बावन बीघा स्थित पेट्रोल पंप में कर्मियों के बीच आग से बचाव व अन्य तरह के जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola