घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से किया जानलेवा हमला, रेफर

Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 25 Oct 2025 8:56 PM

विज्ञापन

चितरा थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के जमुआ गांव का मामला

विज्ञापन

चितरा. दो सहोदर भाईयों के बीच चल रहे आपसी विवाद में बड़े भाई द्वारा छोटे भाई पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. यह मामला थाना क्षेत्र के जमुआ गांव की जमुआ पंचायत की मुखिया नीतू कुमारी के घर का बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार जमुआ मुखिया नीतू कुमारी के भाई शेखर दास ने अपने ही छोटे भाई दीपक दास (26 वर्ष) को घायल किया है. शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दो भाईयों के बीच घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि बड़ी घटना का रूप ले लिया, जिसमें बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. बताया जाता है कि घटना के दौरान आरोपी बड़े भाई शेखर ने छोटे भाई दीपक पर ताबड़-तोड़ चार बार चाकू से वार किया, जिससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, घटना की सूचना पाकर चितरा थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल दीपक दास को तत्काल उठाकर सारठ सीएचसी पहुंचाया. सीएचसी के ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी विकास ने बताया कि आरोपी पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही फरार हो गया था. कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा. घटना के संबंध में मुखिया नीतू कुमारी से पूछने पर उन्होंने कुछ भी बताने में असमर्थता जाहिर की. हाइलार्ट्स : चितरा थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के जमुआ गांव का मामला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola