भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी पेयजल सुविधा सुनिश्चित करें : बीडीओ

मधुपुर: बीडीओ ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय कक्ष में बीडीओ शशि संदीप सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई, जिसमें मुखिया, पंचायत सचिव समेत जेई उपस्थित रहे. बैठक में बीडीओ ने लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए पानी की ठोस व्यवस्था को लेकर जनहित में आवश्यक कार्य करने का निर्देश दिया. कहा कि भीषण गर्मी के कारण आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों समेत सार्वजनिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों एवं भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें. कहा कि खराब पड़े चापानलों की तुरंत मरम्मत कराने तथा आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. मौके पर कृषि पदाधिकारी अमित कुमार, बीपीआरओ भुवनेश्वर यादव, प्रखंड समन्वयक मो. सुल्तान, पंचायत सचिव जैनूल अंसारी, किशोर किस्कू, सुरेश राम दास, बबीता राय, राजेश दास, मुरारी मंडल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










