Deoghar news : मृतक की पत्नी ने युवक पर लगाया हत्या करने का आरोप, दर्ज करायी प्राथमिकी

Published by : Shrawan Updated At : 14 May 2025 8:31 PM

विज्ञापन

मोहनपुर के पहाड़पुर गांव में कुछ दिन पहले शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी. बाद में फंदे से लटका हुआ युवक का शव मिला था. मामले में युवक की पत्नी के केस किया है

विज्ञापन

.प्रतिनिधि, मोहनपुर. मोहनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में सप्ताह दिन पहले एक शादी समारोह मे डीजे बजाने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी. वहीं एक पक्ष का युवक पथरड्डा थाना क्षेत्र के मंजीरा गांव निवासी अमीन सिंह उम्र ( 30 वर्ष ) का शव सुबह फांसी के फंदे से पेड़ मे लटका मिला था. इस मामले को लेकर मृत युवक की पत्नी भवानी देवी ने अपनी पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले में थाना क्षेत्र के बंधुकुरूमटांड गांव निवासी बिहारी राय पर केस दर्ज कराया है. उन्होने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि अपने भतीजी कि शादी मे शामिल होने पहाड़पुर गांव आये थे. वहीं रात्रि में डीजे पर डांस को लेकर दोनों में विवाद हुआ और आरोपित युवक ने मेरे पति को मारपीट कर जान से मारने कि धमकी दी थी. इसके बाद हमलोग शादी में व्यस्त हो गये. इसी बीच आरोपित युवक ने मेरे पति की हत्या कर उसे फंदे पर लटका दिया. पुलिस केस दर्ज होने के बाद मामले की जां-पड़ताल में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan

लेखक के बारे में

By Shrawan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola