ePaper

जसीडीह में मिला अज्ञात अधेड़ का शव

Updated at : 09 Aug 2024 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
जसीडीह में मिला अज्ञात अधेड़ का शव

जसीडीह थाना क्षेत्र के संथाली मुहल्ला स्थित चटर्जी बागान से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एक 55वर्षीय अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,

जसीडीह

. जसीडीह थाना क्षेत्र के संथाली मुहल्ला स्थित चटर्जी बागान से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एक 55वर्षीय अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया. शुक्रवार की सुबह आसपास के दुकानदार ने शव सड़क किनारे पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद एसआइ दिनेश कुमार राय जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस को अधेड़ की पहचान के लिए किसी प्रकार के कागजात व सामान नहीं मिले. आसपास से पहुंचे लोग भी शिनाख्त नहीं कर सके. लोगों ने पुलिस को बताया कि उक्त व्यक्ति को काफी दिनों से आसपास के इलाके में घूमते देखा गया था. पुलिस ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि संभवत: अधेड़ की मौत अचानक तबीयत बिगड़ने से हो गयी होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा किया जायेगा. मृतक के बदन पर काले रंग की गंजी व लाल चेकदार गमछा पहने हुए था.

———————————————————-

संथाली चटर्जी बागान से शव पहुंचाया गया अस्पताल

तबीयत बिगड़ने से मौत होने की जतायी जा रही आशंका

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola