पूजा के दौरान बढ़ा विवाद, पिता-पुत्र पर हमला व नकदी छिनतई का आरोप

Updated:
विज्ञापन
पूजा के दौरान बढ़ा विवाद, पिता-पुत्र पर हमला व नकदी छिनतई का आरोप

सारवां की रक्ति पंचायत के कानूडीह गांव का मामला

विज्ञापन

सारवां. थाना क्षेत्र की रक्ति पंचायत अंतर्गत कानूडीह गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए. परिजनों द्वारा घायल कानूडीह गांव निवासी लोचन साह (65) और भोला साह (27) को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. उपचार के बाद दोनों घायलों ने थाने पहुंचकर आवेदन देकर मामले की शिकायत की. इस संबंध में पीड़ित लोचन साह ने बताया कि उनके अपने ही पुत्र किशोर साह व उनके ससुर मुरारी साह सहित चार लोगों ने उन्हें और उनके छोटे पुत्र को मारकर घायल कर दिया. बताया कि गंवाली पूजा को लेकर खाना खा रहे थे. अचानक बकझक होने लगी और बात बढ़ने पर लाठी और डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. उनलोगों द्वारा चांदी के गहना और नकदी भी छीन लिया गया. ग्रामीणों के हस्तक्षेप से उन लोगों को बचाया जा सका. इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन लोगों को भर्ती करवाया गया जहां उपचार करने के बाद बुधवार को उन लोगों ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की है. वहीं, खबर लिखे जाने तक थाने में मामला दर्ज नहीं किया जा सका था.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola