रामनवमी को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

सोनारायठाढ़ी : रामनवमी के अवसर पर अफवाह नहीं फैलाने की अपील

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. रामनवमी के अवसर पर सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में धूमधाम से उत्सव मनाया जायेगा. इस अवसर पर बजरंगबली मंदिर में पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है. प्रखंड क्षेत्र के रायकुण्ड, मधुबन सरेया और जरका चांदना समेत कई इलाकों में लोगों ने जुलूस निकाला. जुलूस खोपचवा, पावे, बिहाई, रायकुण्ड, महापुर, सरेया, मधुबन, छोटा बांधडीह, तिलोना और अन्य गांवों तक गया, जिसमें लोग भगवान राम, हनुमान और ब्रह्मा के विभिन्न रूप धारण कर रहे थे. जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल हुए. रामनवमी के अवसर पर किसी तरह की अफवाह फैलने से रोकने के लिए सोनारायठाढ़ी पुलिस ने बुधवार को मगडीहा, रायकुण्ड, चांदना, तिलकपुर समेत कई जगहों पर फ्लैग मार्च किया. थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी ने लोगों से अपील की कि त्योहार भाईचारे के साथ मनाया जाए और अफवाहों से बचा जाये. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
Laxman Choudhary

लेखक के बारे में

By Laxman Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola