आगामी चुनावों से पूर्व मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन व त्रुटिरहित बनायें : जेएसएस

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
आगामी चुनावों से पूर्व मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन व त्रुटिरहित बनायें : जेएसएस

बीएलओ को दिया गया विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को एक विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में प्रखंड व शहरी क्षेत्र के सभी बूथ स्तर के बीएलओ को निर्वाचन से जुड़ी प्रक्रियाओं की बारीकी से जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी चुनावों से पूर्व मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है. प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मारगोमुंडा अफसर शादाब, मधुपुर प्रखंड जेएसएस अशोक कुमार यादव ने बीएलओ को उनके कार्यों व जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया. बताया गया कि उन्हें डोर-टू-डोर जाकर प्रत्येक मतदाता से संपर्क करना है और उनके दस्तावेजों के आधार पर पहचान की पुष्टि करनी है. इसके साथ ही चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की एक प्रति प्रत्येक मतदाता को देनी होगा. जिसे वे दस्तावेजों के साथ पूर्ण कर वापस देंगे. यह फॉर्म बीएलओ को अपने संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी व निर्वाचन कार्यालय में जमा करना होगा. प्रशिक्षण में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत या फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची में मौजूद किसी भी प्रकार की गलती को सुधारने की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया. बताया गया कि वे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ यह कार्य करें ताकि चुनावी प्रक्रिया पर जनता का भरोसा बना रहे. मौके पर प्रखंड पशुपालन सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. हरेराम दिनकर, गोपाल कुमार, जितेंद्र भगत, रॉबिन मुर्मू समेत दर्जनों बीएलओ मौजूद थे. हाइलार्ट्स : बीएलओ को दिया गया विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola