Deoghar news : एसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और स्पीडी ट्रायल का दिया टास्क

जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी सौरभ ने शुक्रवार को कई पुलिस पदाधिकारियों और कुछ थानेदारों के साथ समीक्षात्मक बैठक की.
देवघर. जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी सौरभ ने शुक्रवार को कई पुलिस पदाधिकारियों और कुछ थानेदारों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में लंबित मामलों की स्थिति, अनुसंधान की गुणवत्ता और थानों की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक दो पालियों में आयोजित की गयी. पहली पाली में साइबर थाना सहित सारठ पुलिस अनुमंडल के सभी थानेदारों के साथ समीक्षा हुई. दूसरी पाली में यातायात थाना के अलावा देवघर और मधुपुर महिला थाना क्षेत्र के कांडों, वारंट और कुर्की के निष्पादन की प्रगति पर चर्चा की गयी. एसपी ने लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने और वारंट व कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया. एसपी सौरभ ने गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. साइबर कांडों और गंभीर अपराधों में तेजी से जांच पूरी कर स्पीडी ट्रायल कराने का निर्देश दिया गया, साथ ही यातायात व्यवस्था में सुधार और महिला अपराधों में संवेदनशीलता के साथ गंभीर जांच के निर्देश भी दिये गये. बैठक में साइबर डीएसपी राजा मित्रा, सारठ एसडीपीओ रंजीत लकड़ा, पालोजोरी इंस्पेक्टर केडी झा, चितरा, खागा, पालोजोरी, सारठ, यातायात, देवघर व मधुपुर महिला थाना प्रभारी सहित जिला नियंत्रण कक्ष और जन शिकायत कोषांग के प्रभारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




