सोनारायठाढ़ी पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

Published by : LAXMAN CHOUDHARY Updated At : 08 Apr 2026 10:07 PM

विज्ञापन

पुलिस ने वाहनों की डिक्की की हुई जांच, सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी के नेतृत्व में बुधवार शाम को सोनारायठाढ़ी-पालाजोरी मुख्य पथ पर गड़गड़िया मोड़ के पास सोनारायठाढ़ी पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान सड़क पर आवागमन कर रहे दो पहिया और तीन पहिया वाहनों सहित सभी वाहनों की डिक्की की जांच की गयी. वाहन चेकिंग कर रहे एएसआइ राजू उरांव ने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. वाहन चालकों को सीट बेल्ट और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, तेजी से वाहन न चलाने और वाहनों में अधिकतम निर्धारित सामान ही ढोने का निर्देश दिया गया. थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी ने बताया कि यह अभियान वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर थाना क्षेत्र में चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
LAXMAN CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By LAXMAN CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola