झमाझम बारिश से सड़कों पर जलजमाव, किसानों की फसलों को भारी नुकसान

Updated:
विज्ञापन
झमाझम बारिश से सड़कों पर जलजमाव, किसानों की फसलों को भारी नुकसान

सोनारायठाढ़ी : झमाझम बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया. तेज बारिश के कारण गांव की सड़कों पर पानी भर गया, जिससे कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गयी. बारिश का सबसे अधिक असर प्रखंड क्षेत्र के किसानों पर पड़ा है. खेतों में तैयार सैकड़ों किसानों की गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. किसानों के अनुसार, बेमौसम बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है. प्रखंड के मूंगजोरिया, बारा, असुरबंधा, जरिया, चमरदेवला समेत कई गांवों के किसानों ने बताया कि बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं के साथ-साथ करेला, कद्दू, झींगा और खीरा जैसी सब्जियों की फसल भी प्रभावित हुई है. किसानों का कहना है कि खेतों में पानी भर जाने से करेला, झींगा, खीरा और कद्दू की लतों को काफी नुकसान हो सकता है. यदि खेतों में लंबे समय तक जलजमाव बना रहता है तो पौधों के सड़ने और नष्ट होने का खतरा भी बढ़ गया है. बेमौसम हो रही इस बारिश से सब्जी की फसल भी तेजी से खराब हो रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गयी है. वहीं, किसानों ने प्रशासन से जल्द राहत और सहायता की मांग की है.

विज्ञापन
Laxman Choudhary

लेखक के बारे में

By Laxman Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola