किसानों को दी गयी रबी फसल के बेहतर उत्पादन की जानकारी
Published by : LAXMAN CHOUDHARY Updated At : 11 Nov 2025 8:05 PM
सोनारायठाढ़ी प्रखंड सभागार में कार्यशाला आयोजित
सोनारायठाढ़ी. प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को कृषि विभाग की ओर से रबी फसल के बेहतर खेती व उत्पादन को लेकर कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, जिप सदस्य राजीव कुमार, उप प्रमुख हेमंती देवी, पंसस गीता देवी अनिल कुमार ने किया. कार्यशाला में किसानों को बेहतर रबी फसल की उत्पादन के लिए उन्नत बीज का चयन, बीज उपचार के बाद ही बीज की बुआई, फसलों को कीट से बचाव को लेकर समय पर कीटनाशक का प्रयोग, समय पर सिंचाई आदि की जानकारी दी गयी. रबी फसल की खेती जैसे गेहूं, चना, सरसों, मक्का, समेत कई फसलों की खेती प्रखंड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किया जाता है. कार्यशाला में बीटीएम संजय कुमार ने किसानों को कई जानकारी दी. कार्यशाला में प्रवाह संस्था के ओमकार पाठक, कृषक मित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, कृषक मित्र राजकिशोर यादव, संदीप यादव, शिबू राय, नंदकिशोर राय, धीरेंद्र सिंह, किसान सरिता टुडू, अजीत कुमार, नीलकंठ यादव, भूदेव हांसदा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










