अखंड सुहाग के लिए महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा
Author Laxman choudhary
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री व्रत धूमधाम से संपन्न
विज्ञापन
सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने सुहाग की सलामती और पति की लंबी उम्र के लिए शुक्रवार को व्रत रखा और शनिवार को सोलह शृंगार कर वट वृक्ष की पूजा की. पूजा-अर्चना के दौरान प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, उप प्रमुख हेमंती देवी, पसस रूपा कुमारी, मुखिया आशा देवी सहित कई महिलाओं ने भाग लिया. इनके अलावा पुष्पा देवी, अर्चना देवी, उषा देवी, किरण देवी समेत अन्य महिलाओं ने भी वट वृक्ष की पूजा की. महिलाओं ने बताया कि वे अपने पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री व्रत रखकर विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा करती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










