श्रद्धा और भावनाओं के संग सम्पन्न हुई चैती दुर्गा पूजा, नम आंखों से मां को दी विदाई

Updated:
विज्ञापन
श्रद्धा और भावनाओं के संग सम्पन्न हुई चैती दुर्गा पूजा, नम आंखों से मां को दी विदाई

प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गयी

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र के दोनदिया और तिलोना गांव में चैती दुर्गा पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनायी गयी. रविवार को सोनारायठाढ़ी स्थित तालाब में मां दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. वहीं तिलोना गांव स्थित तालाब में भी मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ. प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गयी. लोगों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और भावभीनी विदाई दी. प्रतिमा विसर्जन के साथ ही क्षेत्र में आयोजित चैती दुर्गा पूजा का समापन हो गया. पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा.

विज्ञापन
Laxman Choudhary

लेखक के बारे में

By Laxman Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola